जोधपुर: कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 725 कार्टून शराब की बरामद, ट्रक चालक हुआ फरार
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा ट्रक में 725 कॉटन शराब बरामद की।ट्रक में भरी हुई शराब की कीमत 78 लाख रु. बताई जा रही है।यह शराब हरिणाया निर्मित है। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर ड्राइवर पहले ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।जिसके बाद पुलिस ट्रक को जप्त कर कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने लेकर आई है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।