पुलिस ने गुरुवार को शाम 4:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि टीला गांव में सरकारी काम में बाधा डालने और पटवारी से मारपीट करने वाले आरोपी भानूप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर 1,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। 24 नवंबर को ग्राम टीला में हल्का पटवारी ईश्वरचंद जाटव एसआईआर का शासकीय कार्य कर रहे थे। तभी आरोपी भानूप्रताप यादव मौके पर पहुंचा और पटवारी से मारपीट की ।