सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज होने के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता एक रिक्शा चालक की बेटी है और उसका परिवार सहरसा सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है।