चायल: हजरतगंज में कोचिंग छात्रों और मंदिर पक्ष के बीच विवाद, तलवार लहराने और तोड़फोड़ के आरोप; पुलिस ने कराया मामला शांत
चायल (कौशांबी)। पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा स्थित वार्ड नंबर-10 हजरतगंज में गुरुवार सुबह कोचिंग छात्रों और मंदिर पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।छात्रों का आरोप है कि मंदिर में तेज आवाज में बाजा बजने से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।