बदायूं: नदौलिया गांव में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया हुआ रास्ता टूटने से राहगीरों को निकालने में हो रही है परेशानी #Jansamasya
Budaun, Budaun | May 11, 2025 बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के बिलहैत ग्राम पंचायत के मझरा नदौलिया में पीडब्ल्यूडी विभाग ने पूर्व में रोड डलवाया था। जो कि आज की तारीख में रोड बदहाली में तब्दील हो गया है। रोड टूटने के कारण लगातार पानी भरा रहता है। जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह रोड बिलहैत रोड से व्यौर सेमर मई होते हुए दर्जनों गांव को जाता है।