#भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 34 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से गाड़ी दौड़ाने, रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। हुड़दंगियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाएगा ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 28, 2026