गायघाट: कटरा में बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर से पीपा पुल पर आवागमन बंद, 14 पंचायतों का संपर्क टूटने की आशंका
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्रों के कटरा प्रखंड मुख्यालय के समीप बागमती नदी पर बने पीपा पुल में आवाजाही मंगलवार दोपहर दो बजे तक बंद रहा। जानकारी के मुताबिक नेपाल में हो रही लगातार तेज़ बारिश के कारण बागमती ओर लखनदेई नदी उफान पर है। बढ़ते जलस्तर के कारण पीपा पुल पर काफी दवाब बना हुआ है।