बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से अधेड़ की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
नोनहर गांव निवासी करीब 50 वर्षीय नंदू चंद्रवंशी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को गांव से सूर्यपुरा बाजार जाने के दौरान एक इलेक्ट्रिक ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल नंदू को परिजनों ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।