पटना ग्रामीण: महिला सिपाही से यौन शौषण मामले में खुलासा,2023 में ही आरोपी की हुई थी शादी, छुट्टी लेकर हुआ फरार,
पटना में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी ने पुरुष सिपाही पर यौन शौषण का आरोप लगाया था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। उसकी शादी 2023 में ही हुई थी।आरोपी सुजीत कुमार बाढ़ अनुमंडल में कार्यरत है। छानबीन में पता चला है कि वो अभी छुट्टी पर है। पुलिस जब उसके कमरे पर पहुंची तो वहां भी नहीं मिला। वहां से भी फरार है।