पटना ग्रामीण: राबड़ी-राजश्री का जांता चलाने का वीडियो आया सामने
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष की पत्नी का चुनावी मौसम में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों जांता (चक्की) चलाती हुई दिख रही हैं। इसमें वह अनाज पीस रही हैं।तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है - मां और पत्नी घरेलू कामकाज संग- संग। बताया जाता है कि यह वीडियो शेयर कर मैजेस देने की कोशिश है कि लालू परिवार गांव घर से जुड़ा है।