पटना ग्रामीण: पाल होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या हुई 7:इलाज के दौरान युवती की मौत, जीजा के साथ एग्जाम देने आई थी पटना
पटना के पाल होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। घटना के तीन दिन बाद इलाज के दौरान PMCH में एक युवती की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।मृतका की पहचान भभुआ के पुरुषोत्तमपुर निवासी साहेब दलाय की पुत्री चंद्रकला के तौर पर हुई है। DSP कोतवाली विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है।