पटना ग्रामीण: पटना में दो भाइयों से एक ही दिन ठगी,गंवाए 3.40 लाख रुपए, साइबर अपराधियों ने कम लागत में ज्यादा प्रॉफिट का दिया लालच
पटना के दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ मोड़ निवासी सतेंद्र नाथ चौधरी और उनके छोटे भाई जितेंद्र नाथ चौधरी से एक ही दिन में करीब 3.40 लाख रुपए की ठगी हुई है। सतेंद्र सोना कारोबारी के यहां ड्राइवर हैं, जबकि जितेंद्र एलआईसी एजेंट हैं। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना में केस दर्ज हुआ है।