चैनपुर: 72 घंटे बाद हुई गिरफ्तारी ने खड़े किए सवाल, क्या चैनपुर पुलिस की शुरुआती कार्रवाई रही ढीली?
चैनपुर कराकू पुजरा टोली में हुए बारह वर्षीय किशोर हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि घटना के लगभग बहत्तर घंटे बाद हुई इस कार्रवाई ने पुलिस की कार्यशैली और शुरुआती जांच को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने प्रारंभिक दिनों में मामले को