पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में 1 से 30 नवंबर तक ऑपरेशन मुस्कान जारी है। 26 नवंबर को एसपी अंकित सोनी ने कहा, जिले में सभी थाना चौकी क्षेत्र के स्कूल कॉलेज कोचिंग आदि पर अपराधों और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों में बच्चों को जानकारी दी जा रही है। 26 नवंबर को 200 से अधिक स्थान पर जागरूकता कार्यक्रम किए गए।