माखन नगर: माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई से भेंट कर आशीर्वाद लिया
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 4, 2026
सोमवार को माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के मीडिया प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने नर्मदापुरम में पूज्य धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई के निज निवास पहुंचकर उनका पावन सानिध्य लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर भी चर्चा हुई।