बरहापुर के सरस्वती शिशु मंदिर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा भैंसदेही ब्लांक के सभी प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जन अभियान जिला समन्वयक प्रिया चौधरी द्वारा सरस्वती के पुजन के साथ किया गया। जिला समन्वयक श्रीमती चौधरी ने ब्लांक स्तर पर कार्यों की समीक्षा की।