ग्रामीण विकास विभाग (मनरेगा) द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने की। इस दौरान अभियान के कार्यान्वयन पर चर्चा हुई। मंगलवार शाम करीब 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय जागरूकता क्विज के विजेताओं को 6000, 5000 एवं 4000 की नकद पुरस्कार दिया गया।