रायपुर: cm मोहन यादव के cm निवास पहुंचने पर श्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत वीडियो आया सामने
Raipur, Raipur | Mar 12, 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया और शाल एवं बस्तर आर्ट की कलाकृति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, सांसद सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।