गोंडा: गोंडा ट्रेन हादसे में बर्खास्त की-मैन 14 माह बाद बहाल, वेतनमान घटा
Gonda, Gonda | Sep 11, 2025 गोंडा ट्रेन हादसे में बर्खास्त किए गए की-मैन आसने को 14 माह बाद रेलवे विभाग ने बहाल कर दिया है। हालांकि, उनका वेतनमान 2400 से घटाकर 1800 ग्रेड पे कर दिया गया है। 18 july 2024 को हादसे के बाद उन्हें 13 sep 2024 को दोषी मानते हुए बर्खास्त किया गया था। उस दौरान उनकी SSE से बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ था। गुरुवार 8 बजे आसने ने बताया कि आज से ड्यूटी करेंगे।