खलीलाबाद: धनघटा थाने के चपरा मगरबी पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल से गोरखपुर BRD रेफर
धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा मगरबी पुलिया के पास बुधवार की सुबह 8:30 बजे बाइक सवार ट्राली से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानी लोगों की मदद से उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार कर हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल का नाम महेंद्र पुत्र सीताराम महुआपार खुर्द जनपद बस्ती के रूप में हुई।