देहरादून: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पूर्व सैनिकों की मेगा रैली में भाग लिया
राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने देहरादून में असम राइफल्स मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित पूर्व सैनिकों की मेगा रैली में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। ‘‘जिन्होंने सेवा की, उनकी सेवा’’ पर आधारित इस रैली में राज्य भर के वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों सहित 900 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भागीदारी की।