बदायूं: कछला गंगा में डूबे युवक की तलाश जारी, चौथे दिन भी एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
Budaun, Budaun | Mar 6, 2026 जनपद फिरोजाबाद के कस्बा फिरोजाबाद के सुहागनगर का रहने वाला 27 वर्षीय विष्णु पुत्र सत्य नारायण अपने 9 वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ चार दिन पहले कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आया था। गंगा स्नान के दौरान अचानक विष्णु गहरे पानी में चला गया था और देखते ही देखते गंगा में लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।