धमतरी: धमतरी में दुकान के सामने खड़ी कार चोरी कर ले गया चोर, मामला दर्ज
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार बनिया पारा निवासी मनोहर गुप्ता का जोधपुर वार्ड में गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। जो अपनी कार को 11 जुलाई की रात दुकान के सामने खड़ी किया था। दूसरे दिन जाकर देखा तो कार वहां पर नहीं था। काफी तलाश करने के बाद भी कार नहीं मिला। जिस पर 14 जुलाई को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।