पिछोर: ग्राम गोचौनी में 28 वर्षीय युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम गोचोनी निवासी फरियादी ने आज मंगलवार सुबह 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे भतीजा पवन उम्र 28 वर्ष का घर के कुछ दूरी पर खेतों में मृतक की बॉडी डली मिली बताया है कि वहां पर मोबाइल भी टूटा हुआ डला मिला था और शरीर में कई जगह चोटे भी पाई गई।इसी दौरान मृतक के परिजनों ने हत्या की शंका जताई है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।