हाथरस: रेलवे प्लेटफार्म पर हुई अज्ञात साधु की हत्या का खुलासा, बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पुराने मुकदमों से बचने के लिए रची साजिश
जनपद हाथरस में हाथरस रोड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर 12 मार्च 2026 को एक अज्ञात साधु का अधजला शव मिला था। राजकीय रेलवे पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी बर्खास्त पुलिसकर्मी रामवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पुराने मुकदमों से बचने के लिए योजना बनाकर अज्ञात साधु की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया था।