गायघाट: कटरा में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन दी बधाई
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटरा प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित प्राचीन शक्तिपीठ मां चामुंडा स्थान मंदिर परिसर में बुधवार दोपहर करीब दो बजे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।