दतिया नगर: पूज्यपाद स्वामी जी महाराज के निर्वाण दिवस एवं मां धूमावती प्राण-प्रतिष्ठा दिवस पर विशेष पूजन, विशाल भंडारा आयोजित।
श्री पीतांबरा पीठ में सोमवार को ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी के अवसर पर पूज्यपाद श्री स्वामी जी महाराज के निर्वाण दिवस एवं मां धूमावती के प्राण-प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।प्रातःकाल श्री स्वामी जी महाराज की समाधि पर अभिषेक किया गया। इसके पश्चा