बहोरीबंद: खबर का असर: सिंदूरसी में बीएसएनएल लाइन के लिए खोदी गई नाली की हुई भराई
बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के सिंदूरसी में बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदी गई नाली आखिरकार प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद भर दी गई है। नाली की खुदाई के बाद लंबे समय तक उसकी पुराई नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा था