अनूपपुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास होटल के बाहर महिला से मारपीट व छेड़छाड़, परिजनों का हंगामा
अनूपपुर जिला मुख्यालय में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित एक होटल के बाहर महिला से मारपीट और छेड़छाड़ की घटना ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में शनिवार को पीड़ित परिवार के परिजनों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि गंभीर मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।