लालगंज: पूरे पांण्डेय राजापुर गांव में कटीले तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत
उदयपुर थाना के पूरे पांण्डेय राजापुर निवासी अर्जुन गौड़ ( 48 ) पुत्र राम हर्ष शुक्रवार की शाम घर से खाना खाकर निकला। देर रात भी वह घर नहीं लौटा। इससे परिजन परेशान हो उठे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गाँव के एक मुर्गी फार्म पर अर्जुन को कटीले तार में फंसे देखा। ग्रामीण वहाँ पहुंचे तो अर्जुन को मृत पाया। सूचना पर ट्रेनी आईपीएस एसओ आफताब आलम फोर्स के साथ घटनास्थल