हाथरस: एसपी के निर्देशन में हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने बाजार में शराब पीकर घूमने वाले 11 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने हाथरस के एसपी के निर्देशन में आगामी त्यौहार को लेकर बाजार में शनिवार की बीती रात रात 10:00 बजे के करीब शराब पीकर गाली गलौज एवं हुड़दंग करने वाले 11 लोगों को पकड़कर थाने में ले जाकर हिदायत देकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है! इससे पहले एसपी ने सभी थाना प्रभारी को शराबियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के आदेश दिए है!