हाथरस: मोहल्ला नगला अलगर जी में शराबी युवक से परेशान महिला ने थाने में जाकर की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला अलगर जी में एक शराबी व्यक्ति से महिला पुरुष इस कदर परेशान हैं! उन्होंने आज दिन रविवार को 12:00 बजे दोपहर में थाने में जाकर शिकायत की है! कई महिलाओं का कहना है शराबी व्यक्ति प्रतिदिन पीकर गाली गलौज देते हुए हर किसी से मारपीट करने को उतारू हो जाता है! जिससे महिलाओं ने घर से निकलना बंद कर दिया है !