मिर्ज़ापुर: जिगना के बाबा बदेवरा नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
जिगना थाना क्षेत्र के बाबा बदेवरा नाथ मंदिर में रविवार की सुबह 8:00 बजे महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर। श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया तथा जल और बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जय घोष से गूंज उठा। सुरक्षा के कड़े प्रबंध दिखाई दिए।