ब्यावर: शादी के बाद दुल्हन ने दिया धोखा, नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को बेहोश कर लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार
Beawar, Ajmer | Apr 2, 2026 ब्यावर। गुरुवार शाम 6 बजे जानकारी अनुसार शहर के चांग चितार रोड स्थित सिंधी परिवार में शादी के कुछ ही दिनों बाद लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार लोकेश आसवानी की शादी 31 मार्च को पूजा नाम की युवती से हुई थी, लेकिन 1 अप्रैल की रात दुल्हन ने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और घर से जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा