कैराना: मामौर झील के पास वेटलैंड वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राज्यमंत्री केपी मलिक हुए शामिल
Kairana, Shamli | Aug 12, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र में मामौर झील के निकट वेटलैंड वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वन पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक शामिल हुए। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधारोपण किया गया। साथ ही, लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।