गोहरगंज: औबेदुल्लागंज विशनखेड़ा टोल नाका: कंटेनर में ब्रेक लगने से पिकअप टकराई, दो घायल
भोपाल-नर्मदापुरम मार्ग पर विशनखेड़ा टोल नाका के पास कंटेनर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही पिकअप टकरा गई। हादसे में चंदन कीर और अरुण कीर घायल हुए। दोनों को औबेदुल्लागंज अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी ।