बीकानेर जिले में बढ़ते नशे और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार देर रात पीबीएम अस्पताल परिसर में विशेष तलाशी अभियान चलाया। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन और एएसपी सौरभ तिवारी के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई में तीन सीओ — श्रवण दास, अनुष्ठा कालिया और हिमांशु शर्मा सहित करीब 100 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल रहे। पुलिस ने अस्पताल परिसर