ग्वालियर गिर्द: विवेक मीणा हत्याकांड: शॉर्ट एनकाउंटर में 2 आरोपी पकड़े, मुख्य आरोपी फरार
आनंद नगर में हुई विवेक मीणा की हत्या मामले में मंगलवार तडके पुलिस ने आरोपियों के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। शंकरपुर हाईवे के निकट 3 लोगों के बाइक पर आने की सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उनको देखकर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा फायरिंग की गई जो सौरव यादव के पेर में लगी और वह गिर गया।