भरतपुर: महिला कांग्रेस के नारी न्याय सम्मेलन में 41 महिलाओं को किया गया सम्मानित
भरतपुर में रविवार को महिला कांग्रेस के नारी न्याय सम्मेलन में 41 महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रील बनाने में व्यस्त हैं, जबकि युवा पेपर लीक जैसे मुद्दों से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अपना पीआर बचाने में लगे हुए हैं।