शाहजहांपुर: एसपी ने रोजा थाने में तैनात उप निरीक्षक अशोक कुमार को किया निलंबित,जांच के आदेश
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रोजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। एसपी अशोक मीणा ने लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक अशोक कुमार द्वारा आम जनता के साथ पुलिस के अधिकारियों के विरुद्ध अमर्यादित भाषा व व्यवहार करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।