शाहजहांपुर: RC मिशन के रामबाग गौशाला के पास ई-रिक्शा चालक की पिटाई, नाराज चालक के बेटे ने पुलिस के सामने अपनी गर्दन पर मारा ब्लेड
थाना आरसी मिशन के सराय काईया निवासी भगवानशरण ई-रिक्शा चालक हैं। भगवानशरण के साथ किसी बात को लेकर रामबाग गौशाला के पास मारपीट की गई। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचकर चालक के बेटे ने हंगामा कर दिया। पुलिस के सामने ही नाराज बेटे ने अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। उसको रोकने के बजाए पुलिस हंगामा कर रहे युवक का वीडियो बनाती रही।