तानसेन: फोन हैक कर उडाए 93 हजार से ज्यादा, सायबर फ्रॉड करने वाले की तलाश शुरू
Tansen, Gwalior | Jul 10, 2026 सायबर फ्रॉड के मामले कम होने की बजाय बढते जा रहे है। रोजाना नई-नई घटनाये सामने आने के बावजूद लोग अनजाने में ही ठगी के शिकार हो रहे है। अब ताजा मामला राजा की मंडी इलाके का है जहां रहने वाले सतेंद्र बाथम के मोबाइल फोन को अज्ञात सायबर ठगों ने हैक कर 93398 रुपये निकाल लिए, घटना 2 जुलाई की है। लेकिन खाते से पैसे कटने के मैसेज सतेंद्र को देरी से मिले है।