चाचौड़ा: बीनागंज में नेशनल हाईवे 46 पर कंटेनर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, मामला दर्ज
Chachaura, Guna | Jun 30, 2026 चाचौड़ा थाना के बीनागंज में NH 46 पर 30 जून सुबह कंटेनर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। फरियादी चश्मदीद हुकुम सिंह भील ग्राम किरवाड़ा ने पुलिस को बताया, आशीर्वाद होटल पर काम करता है, 30 जून सुबह तेज रफ्तार कंटेनर अचानक सड़क से उतर गया, पीछे से बाइक सवार राकेश भील ग्राम किरवाड़ा भीड़ गया। गंभीर घायल हुआ उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।