दलित परिवारों ने आवास की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे बेहद गरीब मजदूर हैं और छोटे मकानों में रहने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर आवास हेतु प्लाट आवंटित करने की मांग की।