हनुमानगढ़: जंक्शन जिला जेल में बाइक सवारों ने फेंकी प्रतिबंधित सामग्री, अज्ञात जनों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस सीसीटीवी देख रही
हनुमानगढ़ जंक्शन जिला जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिबंधित सामग्री फेंकने का एक और मामला सामने आया है। दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और जेल परिसर के अंदर दो पैकेट फेंककर फरार हो गए। इस संबंध में जंक्शन थाना में अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जेल में तलाशी के दौरान जेल के भीतर से फेंके गए दोनो संदिग्ध पैकेट बरामद किए गए है।