धनघटा: 650 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक को बेलहरकला पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेलहरकला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 650 ग्राम अवैध गांजा के साथ शुक्रवार शाम 5:00 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने 03 अप्रैल 2026 को