गाडरवारा: पचामा में जमीनी विवाद पर परिवार के सदस्यों ने महिला से की मारपीट, पुलिस ने नहीं की कार्यवाही
नरसिंहपुर के गाडरवारा तहसील के अंतर्गत आने वाले पचमा गांव से दो महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची उनका कहना है कि जमीनी विवाद पर परिवार के सदस्यों ने ही झगड़ा कर मारपीट की और पुलिस को उन्होंने सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची और जब वह थाने भी शिकायत करने गए तो कोई कार्यवाही नहीं की पुलिस अधीक्षक से पीड़ित महिलाओं ने इंसाफ की गुहार लगाई