अथमलगोला: अथमलगोला में हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार
अथमलगोला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में संलिप्त एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई के बाद गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।