शिवपुरी: भौती के बीज व्यापारी पर ख़राब मूंगफली बीज बेचने का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी,
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के थरखेड़ा गांव के एक दर्जन से अधिक किसानों ने भौती के एक बीज व्यापारी पर खराब मूंगफली बीज बेचने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि बुवाई के बाद बीज अंकुरित नहीं हुआ और मिट्टी हटाकर देखने पर बीज सड़ा मिला। किसानों ने करीब 5 से 6 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। किसानों ने व्यापारी के खिलाफ भौती थाने में शिकायत देकर