मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू: गलत बिजली बिल से तंग युवक ने दी आत्महत्या की चेतावनी, CM ने लिया संज्ञान, दिए आदेश
पलामू जिले के पाटन प्रखंड में एक युवक द्वारा गलत बिजली बिल और विभागीय कथित भ्रष्टाचार से परेशान होकर आत्महत्या की चेतावनी देने का मामला सामने आया है। युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी पीड़ा साझा की, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित संज्ञान लिया है।पाटन थाना क्षेत्र के सिक्कीकला (मेराल) निवासी रामदास महतो के पुत्र अविनाश कुमार गौतम